Category Archives:  Entertainment

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियां, जो शूटिंग के दौरान एक दूसरे से कर बैठे प्यार

Dec 20 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड के परदे पर ऐसी कई जोड़ियां आयी, जिन्हे लोगो ने खूब पसंद किया | लोगो को ये जोड़ियां इतनी पसंद आयी कि फिल्म मेकर्स ने कई फिल्मो में इन जोड़ियों को दोहराया | ऐसे में कई जोड़ियां ऐसी भी हुयी, जो असल में एक दूसरे को दिल दे बैठी और वे रियल लाइफ जोड़ी बन गए | हालाँकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्हे साथ देखना आज भी लोगो को भाता है | लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता एक दोस्त का रहा, ऐसी जोड़ियों में सबसे पहला नाम शाहरुख़ और काजोल का आता है | वैसे आज हम आपको कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, सेट पर साथ काम करने के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण


रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है | लोगो को भी उनकी जोड़ी खूब भाती है | उनकी नजदीकियां फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के दौरान बढ़ी थी | इसके बाद उन्होने साथ में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' की और 2018 में उन्होंने शादी कर ली |

अजय देवगन और काजोल


बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी काजोल और अजय की है | उन्होंने 1999 में शादी की थी | साल 1995 में आयी उनकी फिल्म 'हलचल' के दौरान उनकी करीबियां बढ़ी थी, इसके कुछ सालो बाद उन्होंने शादी कर ली | 'तान्हाजी: द अनसंग वारियर' में वे अंतिम बार साथ नजर आये थे |



करीना और सैफ अली खान


शहीद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना की नजदीकियां सैफ के साथ बढ़ी थी | 2008 में आयी फिल्म 'टशन' के दौरान इसकी शुरुआत हुयी थी | इसके बाद 2012 में उन्होंने शादी कर ली | वैसे  शादी के समय उनकी उम्र को लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुयी थी |

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन


सलमान और विवेक से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने साल 2006 में अभिषेक बच्चन संग 'गुरु' फिल्म की थी | इस फिल्म के दौरान वे एक दूसरे को दिल दे बैठे और 2007 में उन्होंने शादी कर ली |

कुणाल खेमू और सोहा अली खान


कुणाल खेमू ने कहा था की वे पहली नजर में ही सोहा को दिल दे बैठे थे | उन्होंने साल 2009 में फिल्म '99' और 'ढूंढते रह जाओगे' की थी और फिर 'गो गोवा गोन' की | तब उन्हें अपने प्यार का अहसास हुआ और उन्होंने शादी कर ली |

जेनेलिया और रितेश देशमुख


जेनेलिया ने 2006 में बॉलीवुड में 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से डेब्यू किया था | इस फिल्म में वे रितेश संग नजर आयी थी | इस दौरान उन्हें प्यार हो गया और फिर 2012 में उन्होंने शादी कर ली |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर